Move to Jagran APP

युवती हत्याकांड की गुत्थी पुलिस सुलझाना पुलिस के लिए बनी चुनौती

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): कटोरिया गाव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुल

By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 11:06 PM (IST)
युवती हत्याकांड की गुत्थी पुलिस सुलझाना पुलिस के लिए बनी चुनौती

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): कटोरिया गाव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। जिसकी गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इस घटना के एक मात्र नामजद अभियुक्त मु अकील ने पुलिस को बताया है कि पिछले तीन वषरें से मृतका के साथ प्रेम- प्रसंग था। और दोनों ने निकाह करने भी चाह रहे थे। इसकी जानकारी मृतका की नानी समेत अन्य परिवार के सदस्यों को कई बार दे दी गई थी। लेकिन उनके द्वारा रजामंदी नहीं मिलने के कारण निकाह में अड़चन आ रही थी। वही उसने पुलिस को अपने स्वीकारोक्ति बयान में भी बताया है कि मृतका के साथ वह कई बार शारीरिक संबंध भी बना चुका था। शनिवार को जब मृतका की नानी अमरपुर बाजार गई तो वह मुख्य दरवाजे में ताला लगाकर गई थी। मृतका के बुलावे पर वह अपने छत से फादकर उसके छत तक गया और शारीरिक संबंध बनाकर पुन: छत के रास्ते अपने घर आ गया। जब उसकी नानी बाजार से वापस लौटी तो उसके हल्ला किए जाने पर हत्या की जानकारी मिली। वही गिरफ्तार अकील ने हत्या करने से इंकार किया।

loksabha election banner

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि अकील और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी। कुछ पड़ोसी ने बताया कि गिरफ्तार नामजद अभियुक्त मु अकील के एक सगा भाई ने इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि कुछ गाव के बच्चों ने अकील के भाई को उसके घर के पिछले दरवाजे से निकलते भी देखा है। उसी समय से वह गाव से अन्यंत्र फरार हो गया है। थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु बाका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का सही पता लग पायेगा। गिरफ्तार नामजद अभियुक्त ने पुछताछ में कई अहम जानकारी दी है। पुलिस उन बिंदुओं पर भी जाच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.