विधायक ने सहरना में बांटी साइकिल राशि
जासं,बांका : भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने शनिवार को बाराहाट प्रखंड के नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय स
जासं,बांका : भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने शनिवार को बाराहाट प्रखंड के नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय सहरना में बच्चों के बीच साइकिल व पोशाक की राशि का वितरण किया। इसमें नवमी कक्षा के 28 तथा दसवीं के 29 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल व पोशाक की राशि बांटी गयी।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार ने शिक्षा की बेहतरी के लिए इस योजना को चलाया। लेकिन, जदयू की सरकार स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए कोई नई महत्वपूर्ण योजना लागू नहीं कर सकी। बच्चे मन लगा कर पढ़े और सरकार की योजनाओं का लाभ लें। शिक्षा वर्तमान समाज के पास सबसे बड़ा हथियार है। इसको हासिल कर समाज की सभी कमी को दूर किया जा सकता है। खास कर लड़कियों की शिक्षा से समाज व परिवार का भला होगा। किरण बेदी ने पहला आईपीएस बन देश में नाम कमाया। आप भी कुछ बन कर परिवार और देश का नाम बढ़ाईये। ग्रामीण इलाके में शहरों से ज्यादा प्रतिभा होती है। विधायक श्री मंडल ने विद्यालय के संसाधनों की कमी पर डीईओ से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। नवमी के छात्रों के बीच साइकिल राशि वितरित की गयी। जबकि, दसवीं के छात्राओं को पोशाक की राशि दी गयी। इस मौके पर विद्यालय परिवार के रामकिशोर सिंह, मतिउर्रहमान, सीता कुमारी, खालिद हुसैन, अकरम रब्बानी, राकेश कुमार सिंह, डॉ. सुदर्शन कुमार मिश्रा, मु. महताब आलम, टोला सेवक मनोज कुमार, ग्रामीण रंजीत कुमार सिंह, बबलू सिंह, पंकज घोष, अशोक सिंह, रामनंदन सिंह, सुदाम सिंह, बेचन मंडल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।