चुनाव के पहले बूथ तक मजबूत होगी भाजपा
संवाद सहयोगी, बांका: भाजपा कार्यसमिति की बैठक तुलसी विवाह भवन में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता
संवाद सहयोगी, बांका: भाजपा कार्यसमिति की बैठक तुलसी विवाह भवन में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की। जिसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि आगामी 17 जनवरी को शंभूगंज में कर्पूरी जयंती मनाई जाएगी। 20 जनवरी को सभी मंडल में बैठक होगी। जबकि आगामी 23 जनवरी को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में कर्पूरी जयंती में शामिल होने का निर्णय लिया गया। जबकि चार से छह फरवरी तक पांचों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी।
मौके पर पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने कहा कि बिहार विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध है। जनता का लगातार साथ मिलने से पार्टी दिनोदिन मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि महागठबंधन जन्म लेने से पहले ही मौत के कगार पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तेज गति से लक्ष्य की ओर बढ़ने की बात कही। प्रदेश मंत्री बिंदु मिश्रा ने पार्टी का पूरा फोकस सदस्यता अभियान पर बताया। इसलिए उन्होंने सभी को लक्ष्य को शतप्रतिशत पूरा करने की बात कही। उन्होंने बूथ स्तर पर खास पहल करने की बात कही। पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास की धारा बहा रही है। इससे आमजनों की पहली पसंद भाजपा बन गई है।
कटोरिया विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड व हरियाणा में परचम लहराने के बाद बिहार में भी भाजपा का कमल खिलेगा। पूर्व विधायक राजकिशोर उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि पार्टी अभी एक लाख और नये सदस्य बनाएगी। विधानसभा चुनाव के पहले संगठन हर मुकाबले के लिए तैयार हो जाएगी। क्रीड़ा मंच महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि पूरे जिले में सदस्यता अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कोने-कोने में पहुंचने के लिए कहा। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री जयशंकर चौधरी ने किया इस मौके पर जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री दिगंबर यादव, गणेश चंद्र पांडे, विकास सिंह, पुरूषोत्तम ठाकुर, केदार सिंह, अजय दास, महेश गुप्ता, श्रीधर मंडल, मृगेंद्र कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।