ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर
संवाद सूत्र, कटोरिया (बाका) : कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बाका मुख्य मार्ग पर घोरमारा के समीप ग
संवाद सूत्र, कटोरिया (बाका) :
कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बाका मुख्य मार्ग पर घोरमारा के समीप गुरूवार की सुबह करीब सात बजे घने कोहरे के बीच ट्रक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृत व्यक्ति की पहचान बाका थाना क्षेत्र के माराटीकर गाव निवासी छोटू राय (35 वर्ष) पिता कमलेश्वरी राय के रूप में हुई है। जबकि जख्मी का नाम घुटर राय (32 वर्ष) पिता मनोज राय ग्राम माराटीकर बताया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती एवं अवर निरीक्षक मुरारी कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बाका भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर (बीआर 10 ए 4877) देवघर से मिक्सर मशीन लेकर बाका जा रही थी। घोरमारा गाव के समीप सामने से आ रहे ओवरलोड ट्रक (डब्ल्यूबी 11बी-7438) ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे ही पलट गयी। जिसमें दब कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर पर छह लोग सवार थे। मिक्सर मशीन रजौन थाना क्षेत्र के मीरनगर निवासी प्रकाश यादव की है। जो दुर्घटना के समय ट्रैक्टर पर सवार थे। ट्रक की आवाज सुनकर घोरमारा गाव के जमाल अंसारी, असगर अंसारी, समीर अंसारी, साजिद, युनुस, विनोद सिंह, समसुद्दीन अंसारी आदि मौके पर पहुंचे और दबे लोगों को बाहर निकाला। जख्मी दोनों लोगों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहा चिकित्सक डॉ. एसडी मंडल एवं डॉ. रवींद्र कुमार ने छोटू राय को मृत घोषित कर दिया। जबकि घुटर राय को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। जख्मी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।