Move to Jagran APP

..दे दना दन गोल से गुलजार हो रहा आरएमके मैदान

संवाद सहयोगी, बांका: दे दना दन गोल से शहर का आरएमके मैदान गुलजार हो गया है। पिछले कई दिनों से इसे दे

By Edited By: Published: Thu, 15 Jan 2015 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jan 2015 09:23 PM (IST)
..दे दना दन गोल से गुलजार हो रहा आरएमके मैदान

संवाद सहयोगी, बांका: दे दना दन गोल से शहर का आरएमके मैदान गुलजार हो गया है। पिछले कई दिनों से इसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ रही है। दरअसल, मोइनुल हक चैंपियनशिप जैसा फुटबॉल का बड़ा आयोजन पहली बार बांका में हो रहा है। आरएमके मैदान भी अभी लोगों के मनोरंजन का बड़ा केन्द्र बना हुआ है। प्रत्येक दिन इस मैदान पर खेल प्रेमियों को शानदार दो मुकाबला देखने को मिल रहा है। गोल के साथ ही लोगों का उत्साह व सीटी, ताली की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गुलजार रहता है। गुरुवार को धूप निकलने के साथ ही लोगों का उत्साही पारा भी चढ़ गया था। दर्शकों की पहली पसंद मेजबान बांका टीम है। लेकिन, बांका का मुकाबला नहीं रहने की स्थिति में वे बेहतर टीम का खूब उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को सुबह के सत्र में किशनगंज व मोतिहारी में रोमांचक मुकाबला हुआ। पहली पाली के मैचों का शुभारंभ समाजिक कार्यकर्ता सह बांका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मोइनुल हक चैंपियनशिप जिला के लिए गौरव की बात है। श्री सिंह ने कहा कि खेल में राजनीतिक का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में नई बुलंदियों को छूने को कहा। जबकि दूसरी पाली के मैच का शुभारंभ विधायक राम नारायण मंडल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल मानसिक व शारीरिक रूप से मनुष्य को मजबूती देता है। इस मौके पर संजीव कुमार सिन्हा, सुबोध झा, शिवनारायण झा, सिकंदर यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

आज बांका से भिड़ेगा मुंगेर

बांका : मोइनुल हक में शुक्रवार को भी चार मुकाबला होना है। दो मैच बांका के आरएमके मैदान पर होगा। एक मैच बाराहाट मैदान पर होगा। जबकि, अमरपुर के कठेल मध्य विद्यालय मैदान प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शुक्रवार को होगा। आयोजन समिति के संजीव कुमार सिंहा ने बताया कि शुक्रवार को आएमके मैदान पर पहला मैच पटना और सुपौल के बीच होना है। दोनों टीमें दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। दूसरा और अहम मुकाबला बांका का मुंगेर से होना है। इसके लिए दोनों टीमों ने गुरूवार को पूर्वाभ्यास किया। इधर अमरपुर के कठेल मैदान पर समस्तीपुर और सीवान के बीच मुकाबला होना है। यहां पहले मैच को लेकर लोगों में खूब उत्साह है। इसी तरह बाराहाट मैदान पर भागलपुर और बक्सर के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला प्री क्वार्टर फाइनल के तहत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.