मोदी की हवा में उड़ जाएंगे लालू-नीतीश : रामनारायण
संवाद सूत्र, बांका: बांका विधायक रामनारायण मंडल ने गुरूवार को प्रखंड क्षेत्र के दुधारी पंचायत में भा
संवाद सूत्र, बांका: बांका विधायक रामनारायण मंडल ने गुरूवार को प्रखंड क्षेत्र के दुधारी पंचायत में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की। मौके पर दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता हाईटेक तरीके से ली। विधायक ने कहा कि इस बार बिहार में नमो की आंधी के आगे सभी नेता चित होने वाले है। नीतीश कुमार व लालू यादव की हवा आगामी चुनाव में हवा निकलनी तय है। इसके डर से धुर विरोधी और एक-दूसरे को गाली देने वाले नेता गले मिल रहे हैं। जिसका सच जनता जान रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिहार में सुशासन देने में नाकाम है। जनता चुनाव में उनसे बिजली और सड़क जैसे मुद्दे पर हिसाब मांगेगी। मौके पर विधायक ने गौरीपुर, जोगडीहा, लीलागोड़ा सहित अन्य गांवों का दौरा कर लोगों से मिले और उनकी परेशानी को सुना। मौके पर मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण पंजियारा, अजय दास, सुनील चटर्जी, मनोज चौधरी, विजय पंजियारा, गौतम चौधरी, अनंत सिंह, रंजन सिंह, सहदेव साह, नागेश्वर साह, गणेश यादव, गोपाल ठाकुर सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।