संतसेवी जयंती पर निकली प्रभातफेरी
जेएनएन, कटोरिया/चांदन (बाका) : पूज्यपाद ब्रम्हलीन संतसेवी जी महाराज की 95वीं जयंती के मौके पर शनिवार
जेएनएन, कटोरिया/चांदन (बाका) : पूज्यपाद ब्रम्हलीन संतसेवी जी महाराज की 95वीं जयंती के मौके पर शनिवार को कटोरिया बाजार के सूइया रोड स्थित संतमत सत्संग आश्रम परिसर में कई कार्यक्रम हुआ। कार्यक्त्रम की शुरुआत बैंड के साथ भव्य प्रभातफेरी निकाल कर की गयी। प्रभातफेरी में शामिल सभी सत्संग प्रेमियों ने हाथ में संतमत का झडा लेकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान सभी श्रद्धालु 'संतसेवी जी महाराज अमर रहें', 'घर-घर में संतमत का प्रचार हो', 'ईश्वर तक जाने का रास्ता एक है' आदि नारे लगा रहे थे। इसके बाद सत्संग आश्रम में संतसेवी जी महाराज की तस्वीर पर सभी श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उनकी आरती उतारी। इस दौरान उपस्थित सत्संग प्रेमियों ने उनके बताये आदशरें एवं मागरें पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान सत्संग, भजन, प्रवचन एवं आरती के बाद महाभंडारा का भी आयोजन हुआ। जिसमें सैकडों की संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में संतमत सत्संग समिति कटोरिया के कार्यकारी अध्यक्ष त्रिभुवन पोद्दार, सचिव श्यामनारायण गुप्ता, कोषाध्यक्ष अगम वर्णवाल, कमलेश्वरी गाधी, दीनदयाल वर्णवाल, अभय चौधरी, राजेंद्र भगत, विजय पोद्दार, शकर साह, प्रमोद चौधरी, बजरंगी वर्णवाल, रामचंद्र साह, रामचरित्र वर्णवाल आदि ने अहम भूमिका निभाई।
चांदन : संतसेवी महाराज की जयन्ती पर प्रखंड में प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में उनके भक्तों ने भाग लिया। बाद में संतसंग भवन में प्रार्थना सभा के बाद पुष्पाजलि का आयोजन किया गया। साथ ही देर रात तक भजन का भी आयोजन किया गया। मौके पर वीरेन्द्र मंडल, मोहन वर्णवाल, इन्दु देवी सहित अन्य उपस्थित थे।