Move to Jagran APP

समाहरणालय पर गरजे मनरेगा कर्मी

संवाद सूत्र, बांका: अपने छह सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य मनरेगा कर्मी ने शनिवार को समाहरणालय गे

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 09:40 PM (IST)
समाहरणालय पर गरजे मनरेगा कर्मी

संवाद सूत्र, बांका: अपने छह सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य मनरेगा कर्मी ने शनिवार को समाहरणालय गेट पर धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार ने की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में डीआरडीए कर्मी आठ दिसंबर से सामूहिक अवकाश पर हैं। इस धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश से आये प्रदेश अध्यक्ष देवता प्रसाद सिंह ने कहा कि मंत्री ने ली परीक्षा पीआरएस हुआ पास। उन्होंने बताया कि सभी मनरेगा कर्मी के साथ सरकार मजाक कर रही है। महामंत्री रंजीत जी ने कहा कि अगर पीआरएस का प्रयास जारी रहा तो, समायोजन निश्चित होगा। डीआरडीए कर्मी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि बांका के संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष की भूमिका अहम रही है। साथ ही उन्होंने बांका जिला के साथ अब भागलपुर जिला भी अवकाश पर जायेगा। धरना कार्यक्रम में मुंगेर के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कर्मी शामिल थे। सभी ने एक आवाज में कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी। यह आंदोलन जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.