Move to Jagran APP

अमरपुर में शुरू हुआ जिला का पहला धान क्रय केंद्र

संवाद सूत्र, अमरपुर, बांका : जागरण में धान क्रय केंद्र की प्रमुखता से खबर छपने के बाद प्रशासन ने शुक

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 12:38 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 12:38 AM (IST)
अमरपुर में शुरू हुआ जिला का पहला धान क्रय केंद्र

संवाद सूत्र, अमरपुर, बांका : जागरण में धान क्रय केंद्र की प्रमुखता से खबर छपने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को जिला के पहले धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। अमरपुर के कठैल के समीप माता योगिनी राइस मिल में केंद्र का शुभारंभ किया गया। द सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बैंक सहकारी समिति के साथ मिल कर किसानों की हर समस्या के समाधान का प्रयास कर रही है। हद कि इस दिशा में प्रशासन को आगे बढ़ कर पहल करने की जरूरत है। लेकिन, सहकारी समिति आगे आ रही है। किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो, इसके लिए वे पूरा प्रयास करेंगे। अभी प्रखंड के किसी भी किसान से इस केंद्र पर धान खरीद किया जा सकेगा। जल्द वे अन्य पैक्सों में भी धान खरीद शुरू करवाने का प्रयास करेंगे। पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह उर्फ शंकर सिंह ने बताया कि पहले दिन स्थानीय किसान सीताराम सिंह और जीवेश्वर मिश्र से 110 क्विंटल धान खरीदा गया है। प्रशासन का स्पष्ट आदेश नहीं आने से अभी खरीद में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री के पांच किलो अधिक धान देने के बयान से किसान पेसोपेश में हैं। वहीं धान खरीद पर किसानों को तीन सौ रूपया प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा का लाभ भी किसानों को अभी पत्र नहीं मिलने के कारण नहीं दिया जा रहा है। पत्र मिलने पर बाद में किसानों को इसका भुगतान किया जाएगा। क्रय केंद्र शुभारंभ के मौके पर स्थानीय कुंदन सिंह, सुधांशु कुमार, बबलू दास, प्रह्लाद दास आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.