Move to Jagran APP

रमेश व अमरकांत ने लगाई सबसे तेज दौड़

संवाद सूत्र, अमरपुर (बाका) : क्षेत्र के कठैल मध्य विद्यालय मैदान पर शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय दो दि

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 09:21 PM (IST)
रमेश व अमरकांत ने लगाई सबसे तेज दौड़

संवाद सूत्र, अमरपुर (बाका) : क्षेत्र के कठैल मध्य विद्यालय मैदान पर शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय बिहार सब जूनियर स्पोटर्स मीट तरंग का समापन हुआ। समापन समारोह में जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी, एलएन कॉलेज के प्राचार्य राजेन्द्र वैद्य, जिप सदस्य नीलू चौधरी, क्षेत्रीय लोक शिक्षा पदाधिकारी धुरेन्द्र शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सदानंद महतो, उपाध्यक्ष नीलम सिंह, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य इसके गवाह बने। खेल का शुभारंभ करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्र में काफी संख्या में प्रतिभा छुपी है। इस तरह के खेल के आयोजन से छुपी प्रतिभाएं सामने आती है। जो जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपना नाम रोशन कर सकते हैं। शुभारंभ समारोह के बाद दिन भर मैदान पर खेल की प्रतियोगिताएं होती रही। बालिका वर्ग के वॉलीबॉल मैच में चपरी ने अपना दबदबा बरकरार रखा। लंबी कूद के बालक वर्ग में ब्रजेश कुमार, उंची कूद गौरव यादव, एक सौ मीटर दौड़ में रमेश मुर्मू, चार सौ मीटर दौड़ में अमरकान्त भाष्कर, रिले दौड़ में कठैल संकुल के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग के लंबी कूद में निक्की कुमारी, उंची कूद में पिंकी कुमारी, एक सौ मीटर दौड़ में वंदना कुमारी, चार सौ मीटर दौड़ में पिंकी कुमारी, रिले दौड़ में शाहपुर संकुल के छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष मुरलीधर सिंह, उपाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय, अमरेन्द्र कुमार, सचिव प्रकाश चन्द्र यादव, कार्यालय सचिव मु. परवेज खा, मुकेश शर्मा सहित सभी संकुल के सीआरसीसी व काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। सभी आगत अतिथियों को शिक्षक परिवार की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व बीईओ रीता मिश्रा को विदाई भी दी गयी। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक नेता संजय कुमार ने किया।

loksabha election banner

पुनसिया ने कोतवाली को हराया

संवाद सहयोगी, रजौन (बाका) : शुक्रवार को रजौन बीआरसी परिसर के खेल मैदान परिसर में बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट के दौरान सभी 14 सीआरसी स्तर से चयनित प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने दौड़, लम्बी कूद, उंची कूद, कबड्डी, सुगम संगीत, पेंटिग व क्विज का आयोजन हुआ। बीईओ राम गुलाम गुप्ता की अध्यक्षता में दिन भर खेल की प्रतियोगिता मैदान पर चलती रही। तरंग कार्यक्रम में कबड्डी में कोतवाली व पुनसिया के बीच मुकाबला में कोतवाली विजयी रहा। इसी तरह नवादा नीमा के बीच कबड्डी में नवादा ने जीत दर्ज कराई। बालक वर्ग में संजय, श्रीकात, कुंदन, सुमन, अमित, लड़की- साजो, सुनीता, सुधा, पूजा, नवादा- अक्षय, आशीष अभिनव, मनीष, योगेश, लड़की में- मधु, पूजा, सपना, अलका, रीपा, प्रीति आदि शामिल थी। खेल का संचालन शारीरिक शिक्षक रामविलास सिंह बनाये गये थे। उद्घोषक के रूप में अमरेन्द्र कुमार सिंह, शैलेश कुमार, सुधांशु तथा खेल रेफरी मृत्युंजय कुमार, अशोक कुमार मोदी, कमलेश्वरी प्रसाद कमल, बाके बिहारी, पवन कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र सिंह ने सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.