Move to Jagran APP

हिमांशु अध्यक्ष व सुधांशु कटोरिया के सचिव बने

संवाद सूत्र, कटोरिया, बाका : इन्टर स्तरीय उच्च विद्यालय कटोरिया में शुक्रवार को बिहार माध्यमिक शिक्ष

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 10:16 PM (IST)
हिमांशु अध्यक्ष व सुधांशु कटोरिया के सचिव बने

संवाद सूत्र, कटोरिया, बाका : इन्टर स्तरीय उच्च विद्यालय कटोरिया में शुक्रवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ कटोरिया का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया को पुरा करने के लिये चुनाव आयुक्त द्वारा मतदान पदाधिकारी भागवत मंडल, सहायक मतदान पदाधिकारी सुरेन्दर पंडित तथा पर्यवेक्षक के रूप में बालिका उच्च विद्यालय बाका के प्रधानाध्यापक रामेश्वर हरिजन उपस्थित थे। चुनाव को स्वच्छ वातावरण में कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव पूरा हुआ। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु कुमार झा, उपाध्यक्ष सहदेव मंडल एवं रामाशकर, सचिव सुधांशु कुमार, कोषाध्यक्ष लड्डूलाल चौधरी, कार्यकारिणी में प्रेरणा सिंह, रूही सिंह, राजीव कुमार, अनुमंडल कार्यकारिणी में अमृता भारती, साधारण पार्षद मेंअमरनाथ प्रसाद, जिला पार्षद शशिकपूर सिंह, एवं अनंतलाल चौधरी, तथा अनुमंडल पार्षद प्राणमोहण सिंह, पदमावती, संजय कुमार सुमन एवं निशा सिंह चुने गये। चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में सेवानिवृत शिक्षक उमेश प्रसाद सिंह, पसंस बासुदेव पंडित, जिला सचिव नागेश्वर साह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिला सचिव नागेश्वर प्रसाद साह ने बताया कि जिला के नौ प्रखंड में अब तक चुनाव संपन्न कराया जा चुका है। सभी प्रखंड में निर्विरोध निर्वाचन होने से संगठन की शक्ति में काफी इजाफा हुआ है। शनिवार को शंभूगंज प्रखंड का चुनाव संपन्न होना है। उन्होंने बताया कि बांका प्रखंड का चुनाव 30 नवंबर को होना था। पर रविवार के चलते इसकी तिथि बढ़ा कर तीन दिसंबर कर दी गयी है। बांका प्रखंड का चुनाव सार्वजनिक महाविद्यालय सर्वोदयनगर में होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.