Move to Jagran APP

स्थापना दिवस पर संगठन मजबूती पर लोजपा ने लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, बांका: लोक जनशक्ति पार्टी का 14वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को समारोह

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 10:04 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 10:04 PM (IST)
स्थापना दिवस पर संगठन मजबूती पर लोजपा ने लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, बांका: लोक जनशक्ति पार्टी का 14वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रदेश महसचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष बेबी यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि लोजपा दिनों दिन विकास के पथ पर अग्रसर है। जनता का स्नेह पार्टी को प्राप्त है। बस कार्यकर्ताओं को और अधिक उर्जावान होकर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की तरह ही अबकी विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन हो, यह कार्यकर्ता सुनिश्चत कर लें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान के नेतृत्व में दलित व पिछड़े वर्गो का विकास संभव है। जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने कहा कि स्थापना दिवस को कार्यकर्ता संकल्प दिवस के रुप में मनाएं। आज के दिन कार्यकर्ता दृढ़ निश्चय कर पार्टी के प्रति समर्पित हों। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए लोजपा एनडीए गठबंधन में शामिल हुई है। गठबंधन धर्म निभाते हुए विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी, जब निचली इकाई यानि ग्राम इकाई मजबूत होगी। उन्होंने अभियान चलाकर ग्रामीण स्तर से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने सदस्यता अभियान चलाने पर भी बल दिया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को जन-जन से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता का विकास है। उन्होंने लोगों की समस्या सुनकर आवाज उठाने को कहा। ताकि पीड़ित को न्याय के मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष को विशेषकर संगठन मजबूती पर कार्य को कहा। दलित सेनाध्यक्ष ने कहा कि स्थापना दिवस का मकसद कार्यकर्ताओं में नई उर्जा प्रदान करना है। सभी कार्यकर्ता खुद को पार्टी का एक सशक्त सिपाही समझें। लोजपा व दलित सेना पीड़ित के दर्द बांटने के लिए है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की बेला निकट आ रही है। इसलिए दलित सेना का एक-एक कार्यकर्ता प्रचार अभियान में जुट जाएं। घर-घर जाकर लोगों से मिलें। स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय को भव्य रुप से सजाया गया था। इस मौके पर जिला प्रवक्ता विपिन कुमार सिंह, जवाहर पासवान, युवा जिलाध्यक्ष रोशन कुमार, युवा प्रवक्ता पारितोष पारस, मनीष कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.