ऑटो चालक की मौत के विरोध में सड़क जाम
संवाद सूत्र,(पंजवारा)बांका: सड़क दुर्घटना में गुरुवार को मौत के शिकार हुए ऑटो चालक रिलेश कुमार के प
संवाद सूत्र,(पंजवारा)बांका: सड़क दुर्घटना में गुरुवार को मौत के शिकार हुए ऑटो चालक रिलेश कुमार के परिजन सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार को आर्थिक मुआवजा की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम किया। स्थानीय टेलीफोन एक्सचेंज समीप पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग जाम रहने से लगभग चार घंटे तक पंजवारा-गोड्डा मार्ग में आवागमन बाधित रहा। सीओ के मुआवजना देने के आश्वासन पर जाम टूटा।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को पंजवारा बाजार निवासी रिलेश कुमार सिंह की मौत ऑटो दुर्घटना में हो गयी थी। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक का शव बाजार लाया गया। वैसे ही बाजारवासियों व परिजनों को गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने शव को बीच सड़क पर रख मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। साथ ही प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री परेशान थे। स्थिति को गंभीर देख बौंसी, पंजवारा व बाराहाट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के लाख समझाने पर बाजारवासियों ने एक न सुनी। अंत में सीओ पहुंचे और उन्होंने तत्काल मुखिया को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 1500 राशि देने का निर्देश दिया। वहीं पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार व अकुशल श्रमिक मृत्यु के तहत एक लाख की सहायता राशि जल्द देने का आश्वासन दिया। उसके बाद बाजारवासी माने और जाम टूटी। इधर, परिजन शव को पकड़कर कर रोते-बिलखते रहे।