पटेल प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक
संवाद सहयोगी, रजौन (बाका) : प्रखंड मुख्यालय सह न्यू मार्केट के सामने विवादित स्थल पर सरदार पटेल की
संवाद सहयोगी, रजौन (बाका) : प्रखंड मुख्यालय सह न्यू मार्केट के सामने विवादित स्थल पर सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर डीएम के दिशा निर्देश पर स्थानीय लोगों की डीएन सिंह कॉलेज परिसर में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक के दौरान विवादित स्थल पर प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर विचार विमर्श हुआ। देश हित में पटेल साहब के आदर्श को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाय। अंचल कार्यालय की जानकारी के अनुसार प्रतिमा स्थल खतियान में मौजा रजौन, खाता 72, खसरा 79, रकवा 52 डीसमल भारत सरकार के रूप में दर्ज है। ऐसी स्थिति में विधिवत तरीके से कार्य करने को कहा है। भाजपा समर्थक अश्रि्वनी कुमार सिंह ने कहा कि पूरे भारत में आज पीएम कई तरह के कार्यक्रम कर राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को प्रतिबद्ध हैं। वहीं रजौन में पटेल की प्रतिमा कपड़े में ढका हुआ है। प्रशासन ने इसे ढक कर सरदार पटेल का अपमान किया है। बैठक के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, प्राचार्य डॉ. महेश प्रसाद सिंह, जदयू युवा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, आनंदी सिंह, सदानंद सिंह, मुकेश सिंह, सुभाष राव, बमबम चौधरी, ई. विन्देश्वरी सिंह, सुदामा सिंह, ओंकार भारती, अंजनी चौधरी, राजेश सिंह, संजय सिंह, पप्पू वर्मा, सुबोध सिंह, वव्वन वर्मा, राजद के अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष लालमोहन सिंह चंद्रवंशी, भाजपा के निरंजन चौधरी, विजय प्रसाद साह, मुखिया घनश्याम सिंह, शभूनाथ वर्मा, सरपंच प्रदीप सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे।