सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने पर गहराया विवाद
संस, रजौन, बांका : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से ठीक दो दिन पूर्व 29 अक्टूबर को आनन फान
संस, रजौन, बांका : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से ठीक दो दिन पूर्व 29 अक्टूबर को आनन फानन में रजौन प्रखंड मुख्यालय के न्यू मार्केट में उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी गयी। इससे वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बताया जाता है कि रात को ही कुछ लोगों ने इस महापुरूष की प्रतिमा को स्थापित करा दिया। इसकी खबर पर गुरुवार को एसडीओ शिव कुमार पंडित, डीएसपी पीएन उपाध्याय ने थाना पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रमुख सुमन पासवान, बीडीओ अमित कुमार, सीओ राजबहादुर प्रसाद गुप्ता, थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव सहित कई स्थानीय लोगों के साथ इस संबंध में बैठक भी की। एसडीओ ने बताया कि 28 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना के लिए सीओ को आवेदन दिया गया। तो फिर बिना अनुमति के किस परिस्थिति में प्रतिभा लगायी गयी। ऐसी स्थिति में तत्काल प्रतिमा को ढकते हुए पाच दिन के अंदर प्रतिमा हटाते हुए विधिवत तरीके से ससम्मान स्थापित करने को कहा है। अन्यथा संबंधित के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। बैठक में जिला पार्षद उमेश उर्फ पप्पू वर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, जदयू युवा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व मुखिया आनंदी सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मुखिया शभूनाथ वर्मा, पंसस सुबोध यादव, अनिल साह आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।