छठ पूजा को लेकर बदल गई नदियों की सूरत
संवाद सहयोगी, बांका: लोक आस्था का महापर्व छठ का प्रतिबिंब अभी से छठ घाटों पर दिखनी शुरू हो गयी है। श
संवाद सहयोगी, बांका: लोक आस्था का महापर्व छठ का प्रतिबिंब अभी से छठ घाटों पर दिखनी शुरू हो गयी है। श्रद्धालु ताबड़तोड़ गति से नदी में घाट निर्माण कर रहे हैं। सुबह से ही युवाओं की फौज हाथ में कुदाल, झाडू लिये वहां पहुंच जाता है।
नदी में बालू इकट्ठा कर छठ पर्व के दिन सूप-डलिया रखने के लिए घाट बनाया। युवाओं ने बताया कि अगले दो दिन में अभी इससे भी दोगुना छठ घाटों का निर्माण होगा।
इधर, नगर पंचायत के अधिकारी शहर की सफाई और घाट निर्माण कार्य को तेज किये हुए हैं। छठ घाट पहुंचने वाले मार्ग को दुरूस्त किया जा रहा है। जेसीबी से मार्ग को समतल करने का कार्य देर रात तक जारी है। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों व छठ घाट से कूड़ा का उठाव किया जा रहा है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि अभी छठ पूजा से पहले घाटों की कमी को दूर कर ली जाएगी।