धरमपुर में दो पक्षों में गोलीबारी, हताहत नहीं
संवाद सूत्र, शंभूगंज (बाका) : थाना क्षेत्र स्थित कुर्मा पंचायत के धरमपुर गाव में काली पूजा के अवसर प
संवाद सूत्र, शंभूगंज (बाका) : थाना क्षेत्र स्थित कुर्मा पंचायत के धरमपुर गाव में काली पूजा के अवसर पर जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है। इसमें दोनों पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार तीन से चार चक्र गोली भी चली है। वैसे इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार गाव में कुछ लोग जुआ का खेल खेला रहे थे। शुक्रवार की देर शाम बजरंगबली मंदिर के पास भी जुआ चल रहा था। इसी क्रम में इन्द्रदेव मंडल और विनय सिंह आपस में लड़ने लगे। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इससे मेला भी प्रभावित हो गया। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इस घटना में इन्द्रदेव, विनय सहित तीन लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज शभूगंज अस्पताल में कराया गया। मारपीट की घटना के बाद कुछ लोग मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र से आये और बात को और आगे बढ़ा दिया। बाद में खबर मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज पासवान घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन को हिरासत में लिया है। वैसे पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इंकार किया है।