मिनी दिवाली के दिन ही चकाचौंध रोशनी में नहाया शहर
जेएनएन, बांका : जम का दीया जलने के साथ ही बुधवार को शहर में मिनी दिवाली का दृश्य दिखने लगा। लोगों ने
जेएनएन, बांका : जम का दीया जलने के साथ ही बुधवार को शहर में मिनी दिवाली का दृश्य दिखने लगा। लोगों ने घर के बाहर सायं काल गोबर का दीया जलाया। विधि पूर्वक इसकी पूजा अर्चना की गयी। बस अंधेरा छाते ही पूरा शहर रोशनी की लड़ियों में नहाने लगा। रंग बिरंगी वल्बों से रात का नजारा मनोरम हो गया है। बीच-बीच में बच्चों की आतिशबाजी और चुहल खासा उत्साह पैदा कर रहा है। शहर का अधिकांश घर रोशनी से दुल्हन की तरह सजा हुआ दिख रहा है।
रजौन : प्रखंड वासियों ने परिवार में हो तथा लक्ष्मी का वास हो इसको लेकर गोबर से बने दीपक दक्षिण दिशा की ओर मुख कर दीप जलाया। नरक चतुर्दशी पर दीपदान श्रद्धापूर्वक पूजा पाठ करते हुए किया। वही हनुमान जयंती को लेकर लोगों ने अपने घर व बजरंग वली स्थान में हनुमान चालीसा पाठ, हनुमानाष्टक, बजरंग बाण, मंगल आरती आदि की। विशेष भीड़ पड़घड़ी, सोहली, संझा, नवादा, पुनसिया, कोतवाली, विष्णुपुर, रजौन बाजार आदि स्थानों पर देखी गई।