स्वच्छ पर्यावरण बनाये रखें
संवाद सूत्र, जयपुर : उजाले का पर्व दीपावली में एक छोटी सी भूल किसी किसी के जीवन में अंधेरा फैला सकत
संवाद सूत्र, जयपुर : उजाले का पर्व दीपावली में एक छोटी सी भूल किसी किसी के जीवन में अंधेरा फैला सकता है। इस बाबत संबंधित विद्यालय के गुरुजी द्वारा बच्चों को ऐसे मनाये दीपावली का पाठ पढ़ाया गया। बुधवार को छह सौ छात्र-छात्राओं को जयपुर कैलाश मिश्र उच्च विद्यालय के प्रागण में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर शिक्षकों ने शपथ दिलाई। बच्चों ने भी निर्मल व स्वच्छ पर्यावरण बनाये रखने के लिए खुद को बारूद वाले पटाखों से दूर रखने की शपथ ली। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। प्रधानाध्यापक अरविंद प्रसाद चौधरी ने बच्चों को बताया कि दीपावली वाकई दीपों का पर्व है। कर्ण भेदी बारूद व पटाखे व फुलझडी न सिर्फ पर्यावरण को दूषित करता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर कुप्रभाव डालता है। पटाखों से आख कान व हाथ जलने के खतरों से अवगत कराते हुए अब से इको फ्रेंडली ग्रीन एवं क्लीन दीपावली मनाने की शपथ दिलाई। वहीं हिन्दी कन्या मध्य विद्यालय जयपुर के बच्चों ने भी क्लीन दीपावली मनाने की शपथ ली। प्रधानायापक विनय कुमार बेसरा द्वारा बच्चों को बताया गया कि स्वच्छ पर्यावरण ईश्वर का वरदान है। इस लिए इस बार बच्चों को दीपावली दीप जला कर मनाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विद्यालय शिक्षक परिवार के साथ काफी संख्या में बच्चे मौजूद थे।