सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 12:09 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 12:09 PM (IST)
संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : कटोरिया सूइया मुख्य मार्ग पर अबरखा मोड़ के पास बुधवार सुबह सुईया पुलिस को बेहोशी की हालत में एक 30 वर्षीय युवक जख्मी हालत में मिला। जख्मी युवक को पुलिस ने कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया। जहा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। दूसरी घटना गुरुवार को कटोरिया बाजार के सूईया रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप घटी। मुख्य मार्ग पर मोटर साइकिल दुर्घटना में कटोरिया बकुआमोड़ के तुलसी यादव एवं मनोज यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें