जमीन विवाद में बेलहर में वृद्ध की हत्या
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका) : थाना क्षेत्र के उपरी टेंगरा गांव में जमीन विवाद के कारण बदमाशों ने बुधवार की रात्रि एक वृद्ध की तेज धार हथियार से हमला कर काट डाला। इससे वृद्ध योगेन्द्र यादव की मौत घटना स्थल पर हो गयी। जबकि इस घटना में मारपीट का विरोध करने पर मृतक के पुत्र ओमप्रकाश यादव और पुत्रवधु संयुक्ता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के विरोध में जख्मी संयुक्ता देवी ने गांव के ही कारू यादव, उपेन्द्र यादव, जगदीश यादव, सुमन यादव, उमेश यादव, त्रिपुरारी यादव एवं कन्हैया यादव पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगायी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम बांका सदर अस्पताल में कराया गया। बेलहर पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या के बाद से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मृतक के परिजन दहशत में है। जानकारी के अनुसार दिन माडर बहियार स्थित बड़की बांध के समीप खेत में आरोपी जबरन धान रोप रहा था। इसका विरोध करने पर उक्त आरोपी ने योगेन्द्र यादव को तेज हथियार से काट डाला। जबकि मारपीट का विरोध करने पर ओमप्रकाश एवं संयुक्त देवी को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।