बाइक के लिए विवाहिता की हत्या
संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका) : थाना क्षेत्र के काशपुर गाव में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है।
इस घटना को लेकर मृतका सुनीता देवी के पिता बाका जगाय गाव निवासी महेन्द्र दास ने दामाद प्रभात दास, समधी गुदर दास, समधीन उमा देवी, बजरंगी दास व सियाराम दास पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने जहर खिलाकर हत्या करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार सुनीता देवी की दो वर्ष पूर्व काशपुर गाव निवासी प्रभात दास के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद प्रभात दास एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा मोटर साइकिल के लिए सुनीता को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसको लेकर कई बार सुनीता ने इसकी शिकायत पिता से की थी। इसके बाद काशपुर आकर दामाद एवं परिवार के सदस्यों को समझाया भी गया था। लेकिन ससुरालवालों ने बाइक के लिए सुनीता को मार डाला। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।