ईद मिलन समारोह में एकता पर चर्चा
संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका) : शाहपुर उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रधानाध्यापक दयानंद खिरहरी द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव नागेश्वर राय ने किया। वहीं मौके पर कम्प्यूटर कक्ष व विज्ञान कक्ष का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर श्री राय ने कहा ईद पर्व सद्भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित, पूर्व प्रधानाध्यापक रूस्तम अली, जफर अंसारी, नरसिंह कापरी, महादेव सिंह, नवीन वैद्य, संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुबोध नारायण सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर रेणु देवी, रविशकर कुमार, दयानंद आर्य, ऐनुल हक, शाहवाज रिजवी, निरोज झा, धर्मवीर ताती, श्री कात मंडल, बेचनारायण मंडल, संजय मंडल, विपिन बैद्य सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।