पैक्स सदस्य बनने से वंचित किसानों ने किया हंगामा
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका) : लौढि़या पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार यादव द्वारा पैक्स सदस्य बनाने के आश्वासन के बाद भी नये सदस्य बनाने में आनाकानी करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर गुरुवार को हंगामा किया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी की। बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय ने सभी को समझा बुझाकर शात किया।
इस बाबत किसान चतुरी साव, माणिक साव, राजीव रंजन, उमराव तांती प्रेमा देवी, सावित्री देवी, गया देवी, गिरधारी तांती, नलीन साव, अनंत साव आदि ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने हमलोगों का फार्म भरवा कर ले लिया। घोड़घड़ा स्थित अपने आवास पर सभी किसानों का रसीद काट कर सदस्य बनाने का आश्वासन दिया था। इस दौरान पांच दर्जन किसान घोड़घड़ा उनके आवास पर गए तो पता चला कि वे घर पर नहीं हैं। उनका मोबाइल स्वीच ऑफ था। दो घटे तक अध्यक्ष का इंतजार के बाद किसान वापस लौट आये। सदस्य बनने की अंतिम तिथि 31 जुलाई समाप्त हो गई है। बीडीओ ने किसानों को आश्वासन दिया कि आप लोग घर लौट जाएं। प्रखंड सहाकारिता पदाधिकारी आपके घर पर जाकर आप सभी को सदस्य बनाएंगे। इस पर किसान शात होकर वापस लौटे।
----------------
सदस्य बनने को लगी रही भीड़
शभूगंज : पैक्स सदस्य फार्म जमा करने हेतु गुरुवार को अंतिम दिन प्रखंड परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ की वजह से पदाधिकारियों सहित कर्मियों के पसीने छूटते दिखाई पडे़। जहा एक तरफ पैक्स सदस्य अनियमितता पर रोक हेतु खड़े थे तो दूसरी तरफ क्षेत्र के लोग सदस्यता पाने हेतु डटे थे। काफी हो हल्ला होने पर शाति व्यवस्था के लिए पुलिस को बुलानी पड़ी। मौके पर एसआई उमा प्रकाश पुलिस बल के साथ पहुंच कर मामले को शांत किया।