जागरण शिविर में मिली राहत
अरविन्द कुमार सिंह, संवाद सूत्र, कटोरिया, बांका : कांवरिया पथ पर अबरखा के समीप दैनिक जागरण व आईबीएस सेवा शिविर में बढ़ते दर्द से राहत मिलती है। लड़खड़ाते पैरों को सुकून का अनुभव होता है। शिविर में दिनानुदिन शिवभक्तों भीड़ बढ़ती जा रही है। मंगलवार को पूरा शिविर कांवरियों से भरा हुआ था। शिविर बोलबम की जयकारे से गूंज रहा था। सदस्य कांवरियों की सेवा में व्यस्त थे। सदस्यों की सेवा भाव देख पटना की सुनीता बम, अर्चना बम व स्वाति बम बोली जागरण का यह कार्य वाकई काबिले तारीफ है। मानव सेवा में भी जागरण ने कीर्तिमान स्थापित किया है। खबर के मामले में भी अव्वल जागरण का सेवा भाव कांवरियों को राहत पहुंचाती है। तभी तो जागरण शिविर कांवरियों का सबसे भरोसेमंद पड़ाव बन गया है। शिविर में ठंडा जल, गर्म पानी, नींबू पानी, शर्बत की व्यवस्था है। इसके अलावा कांवरियों को निश्शुल्क चिकित्सीय सुविधा दी जाती है।
शिविर में आईबीएस तिलकामांझी भागलपुर, हरिओम होमियो कल्याणपुर, एडमिशन इंडिया घंटाघर, डीप्रो भागलपुर, बिजेंद्र पब्लिक स्कूल पूर्णिया, भागलपुर डेयरी के सहयोग से कांवरियों को सुविधा मुहैया करायी जा रही है। वहीं प्रतिदिन मंदार म्युजिकल गु्रप के कलाकार अशोक सिंह के नेतृत्व में भजनों का सिलसिला चलता है। कलाकार अर्चना स्नेही, प्रियंका मिश्रा, रोजी, शिवांगी व मुरारी के शिव भजन पर तो कांवरिया झूमने लगते हैं। भजन के दौरान नाल पर मिथुन शर्मा, पैड पर गणेश कुमार, आर्गन पर कुशेश्वर मंडल साथ दे रहे थे।