Move to Jagran APP

आईजी-डीआईजी ने लिया चुनावी तैयारियों का जायजा

By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 10:42 PM (IST)
आईजी-डीआईजी ने लिया चुनावी तैयारियों का जायजा

जागरण संवाददाता, बांका : पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र कुमार और उप महानिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने शनिवार को बांका पहुंच कर घंटो चुनाव सुरक्षा तैयारियों पर रणनीति बनायी। पुलिस प्रेक्षक रवि एल जोसफ, एसपी पुष्कर आनंद, एसडीपीओ शशि शंकर कुमार सहित सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ उन्होंने इस पर चर्चा की। खास कर नक्सल प्रभाव वाले इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर व्यापक रणनीति बनायी गई। इन इलाकों में जवानों के पैदल और आवाजाही पर बल दिया गया। जवान वाहनों का कम प्रयोग करेंगे। चुनाव में विधानसभा वार नक्सल प्रभावित बूथों का खास सुरक्षा इंतजाम करने संबंधी रणनीति बनायी गई। इसके अलावा भी सभी भेद्य मतदान केंद्र पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रहेगा। सभी जगह केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात किये जाएंगे। आईजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि बांका में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल बांका को मिला है। इनकी तैनाती और क्षेत्र में बरती जानी वाली सतर्कता पर बैठक में रणनीति बनी। मतदान के लिए सात से आठ हजार जवान बांका पहुंच रहे हैं। आईजी ने दूर इलाकों के मतदाताओं में विश्वास जगाने के लिए इलाके में फ्लैग मार्च और पुलिस गश्त तेज करने का भी निर्देश जारी किया है। दोनों वरीय अधिकारियों ने समाहरणालय में बैठक के बाद पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय जाकर वहां की तैयारियों को भी देखा।

loksabha election banner

पुलिस छावनी में बदला शहर का नजारा

संसदीय चुनाव में कड़ा सुरक्षा इंतजाम को लेकर केंद्रीय सुरक्षा बलों का बांका पहुंचना शुरू हो गया है। शनिवार शाम को ही बांका शहर पुलिस छावनी में बदल गया। बड़ी संख्या में केंद्रीय बल शहर पहुंच चुके हैं। उनका डेरा अभी एसएस बालिका उच्च विद्यालय में डलवाया गया है। अधिकारिक सूत्रों की जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह तक बांका शहर पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो जाएगा। करीब सात हजार पुलिस जवान सुबह तक बांका पहुंच जाएंगे। जिन्हें बांका शहर और इसके आसपास के सरकारी विद्यालयों में ठहराया जाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.