भागवत कथा सुनने उमड़ रही भीड़
संवाद सूत्र, बौंसी (बांका) : श्याम बाजार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ परवान पर है। कथा सुनने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को कथा वाचक स्वामी महेशानंद ने श्रीराम कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया। उन्होंने कथा के दौरान राम वन गमन व शबरी की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि शबरी का अर्थ सब्र रखना है। तभी तो शबरी ने श्रीराम के आगमन को लेकर कई दिनों तक उनकी वाट जोह रहीं थी। इस क्रम में शबरी ने रोजाना जंगल में बेर को तोड़ते हुए रख रही थी। पता नहीं कब श्रीराम आ जाए। श्रीराम के राह देखती शबरी ने देखा एवं कौवा आंगन में मुडेर पर बैठा कांव-कांव कर रहा था। तभी शबरी ने काग से पूछा श्रीराम कब आएंगे। उन्होंने कहा कि शबरी को श्रीराम से मिलने को काफी बैचेन थी। इधर पनिया गांव में भी भागवत कथा के दौरान बालमुकुंद पाठक उर्फ फकीरा बाबा ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का अर्थ समझाया। कथा में जजमान के रूप में सोहन सिंह, संजू देवी है। कथा का सफल आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।