Move to Jagran APP

शोभायात्रा के साथ महारुद्र यज्ञ का श्रीगणेश

By Edited By: Published: Fri, 04 Apr 2014 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 04 Apr 2014 09:55 PM (IST)
शोभायात्रा के साथ महारुद्र यज्ञ का श्रीगणेश

संवाद सूत्र, पंजवारा (बांका) : कलश शोभायात्रा के साथ पंजवारा में नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ का श्रीगणेश शुक्रवार को हो गया। कलश शोभायात्रा में हजारों की संख्या महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई। महिलाओं ने यज्ञ स्थल से दस किलोमीटर दूर पापहरणी सरोवर में कलश भरा। सबलपुर, विक्रमपुर होते हुए पंजवारा बाजार परिभ्रमण कर चीर नदी तट पर गढ़ीनाथ महादेव मंदिर परिसर में यज्ञ स्थल पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में गाजे-बाजे संग घुड़सवार का दल भी शामिल था। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आयोजन समिति के स्वयं सेवकों के सौजन्य से रास्ते में शरबत की जगह जगह व्यवस्था की गई थी। कलश शोभायात्रा समापन के बाद यज्ञ पूजन शुरू हुआ। संस्कृत महाविद्यालय गुरुधाम के प्राचार्य पंडित रतीश चंद्र झा की अगुआई में उनके संग पहुंचे विद्वान पंडितों की टोली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन शुरू किया गया। यज्ञ पूजन के दौरान यजमान सपत्‍ि‌नक विंदेश्वरी भगत सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकाग्र होकर प्रभु स्मरण किया। यज्ञ के मौके पर नौ दिनों तक अखंड रामधुन संकीर्तन शिव मंदिर में प्रारंभ हो गया है। वहीं हरिद्वार से पहुंचे किशोर जी एवं बाल व्यास गिरिराज का प्रवचन दूसरी पाली में हुआ। समिति के सभी स्वयं सेवक आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.