Move to Jagran APP

जदयू आज बजाएगी थाली, निकाला मशाल जुलूस

By Edited By: Published: Fri, 28 Feb 2014 10:26 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2014 10:27 PM (IST)
जदयू आज बजाएगी थाली, निकाला मशाल जुलूस

जेएनएन, बांका : विशेष राज्य की दर्जा को लेकर जदयू व सीपीआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी चौंक पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ विशेष राज्य के दर्जा को लेकर आवाज बुलंद की। शनिवार को कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभातफेरी व थाली बजाया जाएगा। जबकि रविवार को बंद कराया जाएगा। मशाल जुलूस में सीपीआई नेता व पूर्व विधान पार्षद संजय यादव, जद यू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, उच्चेश्वर प्रसाद सिंह, अमरेंद्र सिंह, जैनेंद्र सिंह, बीके सिंह, रितेश चौधरी, निरंजन कुमार सिंह, अभिषेक गौरव, अशोक कुशवाहा, चंदन मधुकर, गौतम कामती, विनोद कामती, पालन मांझी, संजय सिंह, प्रेमरंजन दीक्षित, घनश्याम चौधरी, महेश्वरी प्रसाद साह, किशोर दास, रामस्वरूप दास, सुभाष कुमार चुन्नू, मोना गुप्ता, प्रमोद दास, नोटिश तांती, मनोज पंडित, जितेंद्र पासवान, विभिषण मंडल, चानसी यादव व सीपीआई कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

संसू.अमरपुर के अनुसार, जदयू व सीपीआई कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में विधायक जनार्दन मांझी, प्रखंड अध्यक्ष सुजाता बैद्य, सीपीआई के प्रखंड अध्यक्ष अरूण राय, गणेश लाल दास, चंद्रमोलेश्वरी सिंह, वीणा मिश्रा, प्रभा देवी, शंभू दास, नरसिंह मंडल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

संसू, धोरैया के अनुसार, जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष ग्यास खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर दो मार्च को बिहार बंद को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुखिया अमरेन्द्र कुमार सिंह, गोपाल दास, उमेशचंद्र रजक, बुटेली मंडल, मो. आजाद, मनोज मंडल, शमशाद आलम, मु. नियाज, शालीग्राम मंडल, शंकर चौहान, श्याम मंडल, कपिलदेव सिंह, देवेन्द्र मंडल, मंतलाल चौहान, ब्रह्मादेव सिंह, संजीव कुमार सिंह, बबलू सिंह, रामलाल चौहान, मनमोहन पासवान, उमर फारूक आदि उपस्थित थे। इसके बाद जदयू-भाकपा गठबंधन होने के साथ ही दोनों दल के नेता व कार्यकर्ता एक साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शुक्रवार की संध्या कैंडल जुलूस निकाला। भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य मुनीलाल पासवान के नेतृत्व में दर्जनों भाकपाईयों ने जदयू के साथ गठबंधन के बाद बिहार बंद में अपना सहयोग देने हुए कैंडल मार्च में शामिल हुए। कैंडल मार्च में अंचल मंत्री गिरिधारी राय, विधायक मनीष कुमार, रंजन शर्मा, सियाराम यादव, मृत्युंजय सिंह गुड्डू मिश्रा, हरेराम मिश्रा, बद्री मंडल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मु. इकबाल, मु. हासिम, जलधर राय, जर्नादन यादव, ब्रजेश यादव, मु. मुईम आदि शामिल थे।

संसू, रजौन के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में दो मार्च को बिहार बंद को सफल बनाने को लेकर विधायक आवास पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधायक मनीष कुमार, जदयू युवा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल साह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, प्रखंड व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल कुमार चौधरी, अंजनी कुमार चौधरी, महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज दास, मनोज कुमार, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह, पंचातय अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, वोकिल मंडल, महेन्द्र दास, अवधेश कुमार, रासबिहार राव, मनोरंजन सिंह, विनय कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे। बैठक के बाद संध्या जदयू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला।

संसू.बौंसी के अनुसार, प्रखंड अध्यक्ष नरेश रजक की अगुआई में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में द्वरिका मिश्र, नंदलाल सिंह, नवनीत झा, निरंजन प्रमाणिक, धन्नंजय कापरी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.