Move to Jagran APP

भाजपा के रेल चक्का जाम से परिचालन बाधित

By Edited By: Published: Fri, 28 Feb 2014 09:53 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2014 09:54 PM (IST)
भाजपा के रेल चक्का जाम से परिचालन बाधित

जेएनएन, बांका: बिहार को विशेष पैकेज देने की मांग को लेकर भाजपा रेल चक्का जाम अभियान शुक्रवार को बांका में प्रभावी रहा। बांका-राजेंद्रनगर इटरसीटी के अलावा जिला से गुजरने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाधित कर दिया। इसके लिए बौंसी और चांदन में भी कार्यकर्ता रेल पटरी पर उतर कर चक्का जाम किया। कटोरिया के पार्टी विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम भी रेल रोकने बौंसी स्टेशन पहुंचे। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में सुबह भाजपा कार्यकर्ता बांका स्टेशन पहुंचे। सात बजे के करीब राजेंद्रनगर इंटरसीटी एक्सप्रेस वहां पहुंची। कार्यकर्ताओं ने डेढ़ घंटे से अधिक समय तक उसे रोके रखा। कार्यकर्ता विशेष पैकेज के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसकी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भाजपा कार्यकर्ता वहां से हटने को तैयार हुए। इसके बाद रेल को भागलपुर के लिए रवाना किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी हाय-हाय का नारा लगाया। मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बिहार के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। कांग्रेस तत्काल को बिहार को आर्थिक पैकेज दे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। विधायक सोने लाल हेम्ब्रम ने कहा कि जल्द ही देश के नवनिर्माण की कहानी लिखी जाएगी। जनता कांग्रेस शासन से छुटकारा लेने को बेताब है। वरीय भाजपा नेता केदार सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों का रवैया हमेशा विकास विरोधी रहा है। क्रीड़ा मंच के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब सब समझ रही है। परिवर्तन का दौर चला चुका है। जल्द ही नया सवेरा मिलेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी, दिगंबर यादव, उपाध्यक्ष विकास सिंह, अजय दास, संजय झा, नीरज कुमार सिंह, अभिनव पुनित, सीपी ठाकुर, कुंदन सिंह, सुमन गुप्ता, रवि रंजन तोमर, उत्तम कुमार राय, लोहा सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

संसू बाराहाट के अनुसार बिहार को विषेश राज्य का दर्जा तथा 50 हजार करोड़ पैकेज देने की मांग को लेकर बाराहाट इकाई ने बाराहाट में रेल परिचालन बाधित किया। मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह की अगुवाई में बांका-भागलपुर तथा भागलपुर-हंसडीहा दोनों रेल मार्ग पर परिचालन बाधित किया गया। बाराहाट जंक्शन पर ही दोनों ट्रेनों को रोक दिया और प्रदर्शन किया। मौके पर राघवेंद्र झा ने कहा कि यह अभियान बिहार की अष्मिता से जुड़ा है। मौके पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पुलिस बलों के साथ वहां पहुंच कर आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में विश्वनाथ सिंह, रंधीर पाण्डेय, शंकर चौधरी, मनोज मिश्रा, सुमन झा, अविनाश सिंह, विनोद मंडल, विजय सिंह, अजय कुमार मिश्रा, सीता राम पासवान, पूरण मंडल, प्रमुख रूप से शामिल हैं।

संसू, बौंसी के अनुसार विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बौंसी स्टेशन पर पहुंच करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी मचाए रखा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विक्की मिश्रा, नकुल ठाकुर, श्याम प्रसाद सिंह, गणेश मिश्रा, पंकज दास, राजू सिंह, देवाशीष पांडेय, सोनू चौधरी, नईम खां, बबलू झा, मदन मिश्रा आदि मौजूद थे।

संसू, चांदन के अनुसार भाजपा के रेल रोको आंदोलन के तहत अध्यक्ष चन्दन सिन्हा के नेतृत्व में जसीडीह चादन पैसेंजर ट्रेन को चांदन स्टेशन पर रोका गया। कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंच केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें हरेकृष्ण पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, विक्की दूबे, अनिल, राजाराम, रजत सिन्हा, अशोक, मनोज आदित्य, सुबोध, जयप्रकाश आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.