कांग्रेस कमेटी ने संजीव को बनाया अपना उम्मीदवार
बांका : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को बौंसी मेला परिसर में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए, सांप्रदायिक ताकतों के विरूद्ध लोगों को एकजुट करने की अपील कार्यकर्ताओं से की गई। इस मौके पर संसदीय चुनाव के लिए एआईसीसी से मांगे गए तीन प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह का नाम इसके लिए प्रस्तावित किया। साथ ही अन्य दो नामों के लिए उन्हें ही अधिकृत किया गया। जिलाध्यक्ष को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव सचिव सच्चिदानंद साह ने लाया। जिसका समर्थन लक्ष्मण सिंह, गोविंद महामरिक, सुरेश प्रसाद यादव, निसार अंसारी, विनय कापरी आदि ने किया। बैठक में 12 फरवरी को सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ होने वाली रैली की सफलता पर भी चर्चा हुई। अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस का मकसद चुनाव जीतना नहीं, बल्कि व्यवस्था में जनसेवा के लिए जनमत और जनादेश प्राप्त करना है। देश की दीर्घकालीन नीतियां सिर्फ कांग्रेस के ही पास है। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बैठक के माध्यम से बौंसी मेला दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को दस-दस लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है। बैठक में निरंजन प्रसाद सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, रोजमेरी किस्कू, राजेंद्र पंडित, अजय कुमार सिंह, संजय झा, सुनैना झा, रमेश कुमार सिंह, जागेश्वर पासवान, आनंद कृष्ण सिंह, आलमगीर अंसारी, महेश्वरी प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर