'पैगम्बर के वसूलों को अख्तियार करना हमारी जिम्मेदारी'
संवाद सहयोगी, बांका: पैगम्बर मोहम्मद साहब की जूमे पैदाईश की खुशी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार को शहर में जूलूस निकाला। साथ ही पैगम्बर जिंदाबाद का नारा लगाकर खुशी का इजहार किया। आसपास दर्जनों गांव से जुलूस की शक्ल लिये मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे शहर का भ्रमण कर पैगम्बर के वसूलों को दोहराया। इसके बाद जुलूस वीर कुंवर सिंह मैदान पहुंचा। यहां सभा का आयोजन मौलाना मो जहांगीर खां की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने पैगम्बर साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि पैगम्बर साहब की वसूलों को अख्तियार करने वाला ही सच्चे मुसलमान कहलाते हैं। पैगम्बर साहब का वतन के प्रति लगाव का मिसाल कोई नहीं दे सकता। वे अपनी जिंदगी वतन हिफाजत के लिए त्याग दी। उन्होंने कहा कुरान हमें अमन व चैन का पैगाम देती है। इसका अनुकरण करना हमारी जिम्मेदारी है। मो. खां ने सभी को अपनी जमीर को पाक साफ रखने की हिदायत दी। जामा मस्जिद के सचिव अबुल हाजीम ने लोगों से पैगम्बर साहब की अगली जयंती पर बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने मदरसा निर्माण में सभी को आर्थिक व शारीरिक मदद के लिए आगे आने को कहा। मौके ए माहौल में मौलामा मो इसाराईल, हाजी मो मुनिउद्दीन, मो इसहाक हबीवी, अब्दुल वहाव, हाफीज मौमताज, मो, अब्दुल मौवीन सहित कई गांवों के औमाय शुन्त जुलूस के साथ मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर