Move to Jagran APP

लालू को जमानत मिलने पर जश्न में डूबा राजद

By Edited By: Published: Fri, 13 Dec 2013 10:29 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2013 04:14 AM (IST)
लालू को जमानत मिलने पर जश्न में डूबा राजद

जागरण टीम, बांका: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से जमानत मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का नया संचार हो गया है। यह उत्साह पूरे जिले में दिखा। कार्यकर्ताओं ने इस खुशी का इजहार जहां आपस में मिठाइयां बांट कर की, वहीं रंग-गुलाल भी खूब उड़े।

loksabha election banner

बांका में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इधर राजद के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिमल राय ने भी अधिवक्ताओं के बीच मिठाई बांट खुशियां बांटी। पार्टी के आदिवासी सेल के अध्यक्ष जागेश्वर मरंडी ने कहा कि कोर्ट के निर्णय से साजिश कर्ताओं को करारा तमाचा लगा है। इधर जिला महासचिव उमेश कुमार यादव ने कहा कि इससे पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हुए हैं। बांका प्रखंड राजद द्वारा मिठाई बांट खुशियां बांटी गयी। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, युवा जिला अध्यक्ष जमरीउद्दीन, मु. गुलजार, कपिलदेव ठाकुर, मुखिया मुन्ना सिंह, सुनील यादव, मु. कैसर, ताहिर अंसारी, गिरवर सिंह, रजक अंसारी, समशेर अंसारी व समी अहमद मौजूद थे। इधर जिला प्रवक्ता अनंत कुमार राय ने भी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांट जश्न मनाया।

संसू, पंजवारा : राजद सुप्रीमो को जमानत मिलने पर विधायक प्रतिनिधि सज्जाद अंसारी, प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रकाश यादव, अल्पसंख्यक सेल प्रखंड अध्यक्ष निजाम दुर्रानी, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सुभाष सिंह, मु. शाहनबाज, मान सिंह, शंकर सिंह, रामजी भगत, अजीत मिश्रा, लाल मोहन मंडल आदि ने खुशी जाहिर की है।

निप्र, रजौन के अनुसार लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और जमकर आतिशबाजी भी की। जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक नरेश दास के नेतृत्व में प्रमुख सुमन पासवान, पूर्व प्रमुख सहदेव महाराणा, मुखिया संघ अध्यक्ष जवाहर यादव, प्रखंड अध्यक्ष भैरो सिंह, युवा राजद अध्यक्ष कुंज बिहारी यादव, पूर्व मुखिया लक्ष्मण राम चंद्रवंशी, लालमोहन चंद्रवंशी, अरविंद यादव, प्रखंड प्रवक्ता प्रमोद कुमार सुमन, दिवाकर प्रसाद यादव, संजय झा, कृत्यानंद कापरी, सिकंदर प्रसाद यादव, अमिताभ भारती, संजय कुमार यादव, सुरेश प्रसाद यादव, महेश्वरी मलय, पवित्र प्रसाद यादव, महरूल हक, पंसस सुबोध कुमार यादव आदि कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

प्रतिनिधि, धोरैया : पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष नरेश दास ने कहा कि कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को बेल मिलने से पूरे राज्य में राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि बांका जिला की ओर से लालू जी को बधाई देते हैं और सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हुए कानून का आदर करते हैं।

निप्र, अमरपुर : राजद सुप्रीमो को न्यायालय से जमानत मिल जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है। पार्टी के युवा नेता मिथिलेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोला चौक पर मिठाई वितरण किया। इस मौके पर सुरेश यादव, इरफान खां, अशोक मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

निप्र, चादन : राजद सुप्रीमो को जमानत मिलने पर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी व्यक्त किया है। प्रखंड अध्यक्ष तुलसी रजक, उपाध्यक्ष आशुतोष कृपा मूर्ति, दिनेश यादव, गोविन्द यादव, मनोज यादव ने भी खुशी व्यक्त किया है।

संसू, जयपुर : राजद सुप्रीमो को जमानत मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर जश्न मनाया। प्रखंड राजद अध्यक्ष रामाकान्त यादव, लकरामा पैक्स अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, भोला यादव, उमेश यादव, प्रकाश यादव, नित्यानंद यादव, फुल कुमार मंडल, मु. फरीद, मु. लतीफ, मदन यादव आदि ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

निप्र, कटोरिया : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने पर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया। युवा प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीव यादव ने कहा कि राजद नेता एंव कार्यकर्ताओं को न्यायपालिका पूर्ण भरोसा था। लालू यादव गरीबों के मसीहा है। खुशी जाहिर करने वालों में जिला पार्षद मिठन यादव, पूर्व प्रमुख बेचू यादव, पूर्व मुखिया अशोक यादव, सत्तन यादव, सुरेन्दर यादव, रंधीर सिंहा, नंद किशोर साह, कैलाश यादव, सुरेश सौरभ आदि मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.