एकता मार्च पर दौड़ेगा बांका : रामनारायण
जागरण प्रतिनिधि, बांका : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल के आवास पर हुई। मौके पर स्टैच्यू ऑफ युनिटी के लिए लौह संग्रह पर चर्चा की गई। साथ ही सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर 15 दिसबंर को एकता मार्च आयोजन करने पर भी विचार किया गया। मौके पर निर्णय लिया गया कि बीर कुंवर सिंह मैदान से मार्च निकाला जाएगा। मौके पर पूर्व मंत्री श्री मंडल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया। देश वासियों को एकता का जो पाठ पढ़ाया। उन्होंने एकता मार्च में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य अजय दास, लौह संग्रह समिति के संयोजक दिगम्बर यादव, जमुई प्रभारी रामानंद चौधरी, महामंत्री जयशंकर चौधरी, मनावाधिकार मंच के प्रदेश मंत्री उगेंद्र मंडल, विकास सिंह, मुकेश सिंह, रंजन चौधरी, सत्यनारायण पंजियारा, शंभू मिश्रा, मुकेश सिन्हा, शैलेंद्र नारायण सिंह, शिवनंदन अम्बष्ठ, अभिनव पुनित, सुशांत सागर, राघव सिंह, हरिकिशोर चौधरी, पुरूषोत्तम ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के बाद संसद भवन पर हमले में मारे गए शहीदों के प्रति मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर