वाहन के धक्के से छात्रा गंभीर
By Edited By: Published: Fri, 13 Dec 2013 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2013 09:39 PM (IST)
निप्र.बेलहर,बांका : बेलहर बीआरसी समीप अवस्थित गोरगामा मध्य विद्यालय की एक बच्ची वाहन दुर्घटना में शुक्रवार को गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। संग्रामपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर निवासी अशोक यादव की पांच वर्षीय पुत्री विद्यालय पढ़ने आई थी। वह पहली कक्षा में नामांकित है। विद्यालय से निकलने पर वह दोपहर के वक्त तवेरा वाहन की चपेट में आ गई। घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों से संग्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। चालक तेतर यादव को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें