पार्टी को भुगतना होगा खामियाजा : वेदानंद
हमारे प्रतिनिधि, बांका : जिला बीस सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि वेदानंद सिंह ने सरकारी स्तर से घोषित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के नामित सदस्यों पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि समिति में जदयू के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। स्थापना काल से ही पार्टी के लिए काम करने वालों को दरकिनार कर दिया गया है। जबकि, अभी-अभी स्वार्थवश जुड़े लोगों को समिति का सदस्य बना दिया गया है। पिछली बार जब वे पार्टी के जिलाध्यक्ष थे, उस नाते समिति का नामित उपाध्यक्ष बनाया गया था। वे अब भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। लेकिन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं इससे नजरअंदाज कर दिया गया है। जिसका खामियाजा पार्टी को आने वाले चुनाव में भुगतान पड़ेगा। समिति में एक वर्ग को पूरी तरह नजरअंदाज कर देना भारी पड़ेगा। खास कर इस सूची को देख कर निष्ठावान कार्यकर्ताओं में आक्रोश हैं। उनके जैसे कई समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो वर्षो से जदयू के लिए काम कर रहे हैं, पर इनमें किसी को जगह नहीं मिली।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर