बेलोरो दुर्घटनाग्रस्त, छह जख्मी
By Edited By: Published: Sat, 16 Nov 2013 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2013 11:29 PM (IST)
निज प्रतिनिधि,चादन,बाका : बच्चे का मुंडन कराने देवघर जा रहे एक बेलोरो मुख्य सड़क के बेहगा पुल के पास पलट जाने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के सागरथ पंचायत निवासी अमरनाथ सिन्हा परिवार के साथ बाबाधाम जा रहे थे। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से गाड़ी पर सवार अमरनाथ सिन्हा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि अन्य जख्मी महिलाओं में पूनम देवी, गीता देवी, बीरवल दास और अरुणा देवी शामिल हैं। जख्मी को बाद में बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें