प्रेम विवाह कर आये दंपती से घर में मारपीट
संसू, शंभूगंज,बांका : थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव में प्रेम विवाह कर घर लौए नव दंपती को परिजनों का विरोध झेलना पड़ा। नव दंपती के साथ मारपीट भी की गई। हार कर नव वर-वधु को थाना की शरण लेनी पड़ी। वहां पुलिस इंस्पेक्टर अनिल नाथ चोपड़ा और थानाध्यक्ष वकील मांझी के हस्तक्षेप के बाद विवाद सुलझा लिया गया। जानकारी के अनुसार गांव के प्रदीप साह का 19 वर्षीय पुत्र सूरज साह को अपने भाई की साली मुंगेर निवासी से मोहब्बत हो गई थी। पिछले साल से ही यह प्यार परवान चढ़ रहा था। चार दिन पहले दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। फिर हौसला दिखाते हुए दोनों शुक्रवार को घर पहुंच गए। इसका परिजनों ने विरोध करते हुए, उससे मारपीट शुरू कर दी। थाना पर हुए समझौते में दोनों को बालिक पाकर पुलिस ने शादी को वाजिब बताया। परिजनों को अब मारपीट या प्रताड़ित करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। पुलिस ने उनके परिजनों को समझा बुझा कर दोनों को घर ले जाने के लिए तैयार कर लिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर