Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए बिरसा भगवान

By Edited By: Published: Sat, 16 Nov 2013 05:25 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2013 05:26 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए बिरसा भगवान

संवाद सहयोगी, बांका: स्वतंत्रता वीर भगवान बिरसा मुंडा की 138वीं जयंती तिलकामांझी फाउण्डेशन कार्यालय में शुक्रवार को मनाया गया। फाउण्डेशन के सदस्यों ने भगवान बिरसा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। फाउण्डेशन के सचिव सुधीर मुंडू ने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म 1875 ई. में हुआ था। उनमें बचपन से ही देश भक्ति कूट-कूट कर भरी थी। वे लगातार अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाते रहे। फिरंगियों ने अंत में परेशान होकर उन्हें मार डाला। लेकिन उनकी देश भक्ति की मिसाल अब तक देशवासियों के दिल में जीवित है। आदिवासियों ने उन्हें भगवान का दर्जा दिया। सुधीर मुंडा ने जिलाधिकारी व जिप अध्यक्ष से जिला परिषद कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग की है। ताकि यहां भी बिरसा मुंडा की लोकप्रियता बरकरार रहे। इस अवसर पर सच्चिदानंद तिवारी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, जेम्स टुडू, अम्तेश बेसरा, कृष मुर्मू, जयकांत हांसदा, महालाल मुर्मू, जोएल टुडू, फिलिप बेसरा, ब्रिजित हांसदा, फुलिता सोरेन, सुनील टुडू, बेनेडिक हांसदा, मनोज मरांडी, हरि प्रसाद यादव, पुष्पा सान्डिल, सुमित सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.