मंदिर संस्थापक का निधन
By Edited By: Published: Wed, 30 Oct 2013 09:11 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 09:13 PM (IST)
निज प्रतिनिधि, चादन, बाका: चादन दुर्गा मंदिर के संस्थापक टिकैत परिवार के अंतिम वारिस लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ राजामणी का निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। टिकैत परिवार के पूर्वज द्वारा 200 वर्ष पूर्व दुर्गा मंदिर की स्थापना की गई थी और समिति निर्माण के बाबजूद उसी परिवार की महिलाओं द्वारा माता दुर्गा को विदाई के वक्त खोयचा देने की परंपरा आज तक कायम थी। वे कई वर्षो तक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद पर भी रहे। लक्ष्मी नारायण के कोई औलाद नहीं होने से ये इस परिवार के आखिरी वारिस थे। उनके निधन से चादन में शोक की लहर फैल गई है। प्रमुख पलटन यादव, भाजपा अध्यक्ष चन्दन सिन्हा, चन्द्रमोहन पाण्डेय, हरेकृष्ण पाण्डेय आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें