कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर
प्रतिनिधि, धोरैया (बांका) : प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष मु. आलमगीर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। इसमें पंचायत अध्यक्षों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाने तथा सदस्यता अभियान को गति देने की बात बताई गई। जिला सचिव गिरिश पासवान, जिला परिषद सदस्य अब्दुल जब्बार अंसारी ने कहा कि अब तक एक हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। जबकि दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पांच हजार युवकों को सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में धोरैया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मु. आरिफ, गोपाल सिंह, मु. एहतेशाम, मु. कयूम, भवेश कुमार सिंह, जहांगीर अंसारी, सदाकत अंसारी, तेजनारायण मुर्मू, मु. इकबाल अंसारी, सम्स तबरेज, मु. सुजात अली, मु. इकरामा, जुनैद अंसारी, देवरनारायण शर्मा, सलीम अंसारी आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर