द्विजेन समर्थकों के साथ हुए भाजपा में शामिल
जागरण प्रतिनिधि, बांका : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में करीब एक दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव ने सभी को प्राथमिक सदस्य के रूप में पार्टी से जोड़ा। भाजपा में समाजसेवी द्विजेन कुमार सिन्हा, छोटू कुमार, प्रशांत घोष, प्रशांत कुमार, राघव सिंह, जितेंद्र ठाकुर, गौतम कुमार, मयंक मृदुल, राजनारायण दत्ता, कुमार विवेक, विक्की सिन्हा, पिंकू सिन्हा शामिल हुए। प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद सदस्यों ने कहा कि पार्टी के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे। पार्टी की मजबूती के लिए क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, उमेश चंद्र सिंह, अजय सिंह, विकास सिंह, मुकेश सिंह, राहुल डोकानियां, उत्तम राय, श्याम सुन्दर यादव, रानू कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर