Move to Jagran APP

खेल महोत्सव के लिए प्रतिभागियों का चयन

By Edited By: Published: Thu, 12 Sep 2013 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2013 01:46 AM (IST)
खेल महोत्सव के लिए प्रतिभागियों का चयन

निप्र, बौंसी (बांका) : सीएनडी उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को जिला शारीरिक शिक्षा अधीक्षक ललित कुमार के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय पुरुष एवं महिला खेल महोत्सव का चयन शिविर में कबड्डी, खो-खो आदि खेल प्रतिस्पद्र्धा हुआ। इस प्रतिस्पद्र्धा में अव्वल आये स्कूली खिलाड़ी एवं 25 वर्ष तक के अध्ययनरत एवं गैर अध्ययनरत महिला खेल महोत्सव में शामिल प्रतिभागियों को चयनित किया गया है जो 14 सितंबर को जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। प्रखंड खेल प्रभारी सीएनडी उच्च विद्यालय की शिक्षिका इंदिरा कुमुद के नेतृत्व में रेफरी हरिश गुंगई एवं सिकंदरपुर लीला नलीनी उच्च विद्यालय के खेल शिक्षक राजेश कुमार की देखरेख में यह आयोजन हुआ। अंडर 14 के मध्य विद्यालय के कबड्डी खेल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजदाह की अनिता टुडू, माला, जियामुनी, मध्य विद्यालय लीलावरण की दुल्लर किस्कू, लुखी हेम्ब्रम, डहुआ की सलमा, आफरीन का चयन हुआ। अंडर 17 खो-खो खेल में बालक वर्ग के चंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय साहु पोखर से मन्नु कुमार, निलेश कुमार एवं पंचू राम, सिकंदरपुर श्यामबाजार एलएन हाईस्कूल के अभिषेक कुमार, सुभाष कुमार एवं गोपाल मंडल का चयन किया गया। वहीं महिला खेल महोत्सव में एलएनडी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय से कबड्डी के लिए जायदा खातून, रोशन आरा, रानी खातून, रितु कुमारी, जबड़ा उच्च विद्यालय से बबिता मुर्मू, कविता मुर्मू सहित दस खिलाड़ी चयनित हुए हैं। साहू पोखर की मानो चार सौ मीटर के लिए चयनित हुए। खो-खो के लिए महिला महोत्सव में साहुपोखर की निशा भारती, पूजा कुमारी, सुजाता कुमारी, लियोनी मुर्मू आदि का चयन किया गया। प्रखंड खेल प्रभारी ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी जिला स्तर खेल के बाद प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.