Move to Jagran APP

मंडल अध्यक्ष मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त

By Edited By: Published: Thu, 29 Aug 2013 09:24 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2013 09:24 PM (IST)
मंडल अध्यक्ष मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त

जाटी, बेलहर/अमरपुर (बांका) : कटोरिया प्रखंड भाजपा अध्यक्ष पद पर मनोज मठपति के मनोनयन पर प्रखंड भाजपा इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मनोज मढपति निष्ठावान, कर्मठ नेता है। इनके पद पर आसीन होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। मनोनयन पर जिला बुद्धिजीवि मंच के अध्यक्ष उमेशचंद्र सिंह, भाजपा जल प्रबंधन के जिला अध्यक्ष अजय सिंह, शुकेदव बासुकी, कुमोद भगत, मनोरंजन सिंह, सत्यनारायण साव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

loksabha election banner

वहीं अमरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद पर मनोज मठपति के मनोनयन पर खुशी जाहिर की है। अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि मनोज मढ़पति उर्जावान नेता हैं। इनके नेतृत्व में कटोरिया प्रखंड में पार्टी का जनाधार बढ़ाने में काफी सहयोग मिलेगा। वहीं मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र साह, सहदेव साह, विनोद मिश्र, औंकार मिश्र, सचेन्द्र शर्मा, चंद्रभानु, उदय शर्मा, संजीव शर्मा आदि ने इनके मनोनयन पर बधाई दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.