मांगों के समर्थन में दलित सेना का धरना
जागरण प्रतिनिधि, बांका : दस सूत्री मांगों को लेकर लोजपा दलित सेना ने शुक्रवार को समाहणालय परिसर में धरना दिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की अनदेखी कर रही है। महादलितों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। सरकार द्वारा दिए गए जमीन पर दबंग कब्जा किए हुए हैं। धरना की अध्यक्षता अध्यक्ष जय किशोर पासवान ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बेबी यादव, प्रदेश सचिव अनिल रजक, गुरूदेव पासवान, हीरा देवी, मु.करीम, विष्णुदेव चंद्रवंशी, रोशन कुमार, रूबेदा खातून, मुन्नी देवी, शहनवाज आलम, विमल पासवान, दीपनारायण राय, मंटून मंडल, लाधी पासवान, मुकेश गुप्ता, रंजीत कुमार, लालमोहन पासवान, प्रकाश चौधरी, पप्पू दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र
-: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को निजी क्षेत्र में जल्द से जल्द आरक्षण दिया जाय
-: सरकारी विभाग के प्रमोशन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को मिले आरक्षण
-: न्यायपालिका में भी हो आरक्षण
-: विकास की राशि किसी दूसरे मद में नहीं किया जाय खर्च
-: महादलितों को दिया गया जमीन दबंगों से मुक्त कराया जाय
-: नियोजित शिक्षकों को नियमित किया जाय
-: सुखाड़ को देखते हुए किसानों का कर्ज माफ किया जाय
-: दलित मुस्लिमों को भी मिले आरक्षण
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर