स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू
By Edited By: Published: Mon, 12 Aug 2013 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2013 09:56 PM (IST)
निप्र, बेलहर (बांका) : विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस मौके पर कई जगह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का भी आयोजन होगा। कार्यालय में ध्वज स्थल के रंग रोगन व साफ सफाई की जा रही है। वहीं प्रखंड के 57 महादलित टोलों में भी तिरंगा फहराने की कवायद चल रही है। वैसे लोगों की शिकायत है कि आनन फानन में इस बार भी साफ सफाई की औपचारिकता पूरी कर दी जाएगी। बता दें कि 1942 में अंग्रेज सिपाहियों की गोली से यमुना सिंह, गुदर सिंह एवं आधा सिंह शहीद हुए थे। उन्हीं की याद में यहां स्मारक बनाया गया था। प्रखंड में सर्वप्रथम यहीं से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की शुरुआत भी होती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें