कटोरिया के गांवों में पहुंच लोगों से रुबरु हुई सांसद
निज प्रतिनिधि, कटोरिया, बांका: सांसद पुतुल कुमारी ने शनिवार को चांदन व कटोरिया प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा की। इस दौरान वे लोगों की समस्या से रुबरु होते हुए इसके समाधान का भी भरोसा दिया। वे कई अल्पसंख्यक गांवों में पहुंच लोगों को ईद की मुबारकबाद भी दी। उन्होंने कहा कि ईद सामाजिक समरसता व भाईचारे का महापर्व है। यह पर्व हमें कई सीख देती है। यह अच्छी बात है कि बांका जिले में कई जगह हिन्दू व मुस्लिम भाई साथ मिलकर ईद की खुशियां बांटते हैं। दौरे के क्रम में लोगों ने अनावृष्टि से धान की रोपनी नहीं होने व सिंचाई की सुविधा के अभाव से भी उन्हें अवगत कराया। इस पर सांसद ने उचित पहल करने की बात कही। बाद में वे जदयू के वरीय कार्यकर्ता स्व. शिवजी सिंह के लकरा स्थित घर भी पहुंची। वहां उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि स्व. सिंह की कमी सदा खलती रहेगी। उनके साथ जयनंदन सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, ठाकुर डीएन सिंह, मुन्ना सिंह, श्यामा नंद सिंह, मौलाना अब्बास, पिंटू राय, नित्या नंद सिंह, कुन्दन सिंह, डॉ नवाव अंसारी, सियाराम सिंह, हरेराम सिंह, मनोज सिंह, मखरू सिंह, पंडा सिंह, बबलू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर