Move to Jagran APP

बांका सुखाग्रस्त घोषित हो

By Edited By: Published: Sun, 11 Aug 2013 02:23 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2013 02:23 PM (IST)
बांका सुखाग्रस्त घोषित हो

प्रतिनिधि, धोरैया : पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने प्रखंड के चंदाडीह, पटवा, कमदा हाट, मन्नीहाट, बलियास, हसाय, चालनी, फुलवरिया आदि गांवों का दौरा कर लोगों की समस्या से रूबरू हुए। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आम आवाम की समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है। इसके निदान में सरकार विफल हो गई है। तीन वर्षो से बांका जिला में धान की रोपनी सुखाड़ के कारण नहीं हो पा रहा है। न तो सरकार सिंचाई की कोई व्यवस्था कर रही है और न ही जिले को सुखाड़ घोषित कर रही है। किसानों की आत्मा कहे जाने वाले हिरंबी बांध गजेंडा छिटका के साथ साथ कनाल की स्थिति जर्जर है। चांदन, गेरुआ जैसी नदियों से जहां पहले हजारों हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती थी। आज बालू उठाव के कारण सारे खेत उपर और नदी नीचे हो गई है। राज्य सरकार से बांका को तत्काल सुखाड़ग्रस्त घोषित करने की मांग उन्होंने की। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय में सड़ा गला भोजन खिलाकर बच्चों की जान लिया जा रहा है। पढ़ाई की जगह बच्चों के हाथों में थाली थमाई जा रही है। जन उपयोगी योजनाओं में लूट मची हुई है। रिश्वत खोरी से जनता उब चुकी है। सूबे में बिजली, पानी, सिंचाई जैसी समस्यों से जनता कराह रही है। सूबे के मंत्री शहीदों के खिलाफ बयान बाजी कर राष्ट्र को कलंकित कर रहे हैं। पूर्व मंत्री के साथ राजद जिलाध्यक्ष नरेश दास, अभय कुमार सिंह, नवल किशोर यादव, लुकमान अंसारी, खगेशचंद्र राय, उप प्रमुख असलम खान, मु. फारूक रजा, पूर्व मुखिया मु. इरफान आदि भी थे।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.