मारपीट में जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत
निज प्रतिनिधि, अमरपुर (बांका) : थाना क्षेत्र के पवईडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में जख्मी 17 वर्षीय नवटर मंडल की मौत इलाज के दौरान भागलपुर में हो गई। वहीं मारपीट में जख्मी दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार मंटू मंडल भवन निर्माण कार्य हेतु विवादित जमीन पर खुदाई कार्य कर रहा था। इस दौरान गोतिया हीरालाल तांती से कहासुनी हुई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा जमकर चली। इसमें मंटू मंडल का 17 वर्षीय पुत्र नटवर मंडल, नवीन मंडल, रंजू देवी, मंटू मंडल एवं द्वितीय पक्ष के हीरालाल तांती कैलाश मंडल एवं सूचि कुमारी जख्मी हो गई। ग्रामीणों की मदद से सभी जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से जख्मी नटवर मंडल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष नागेन्द्र नाथ ओझा ने बताया कि घटना भूमि विवाद को लेकर घटित हुआ है। मंटू मंडल के आवेदन पर थाना में हीरालाल तांती, कैलाश तांती, सुभाष तांती, मुकेश तांती, दिलीप तांती के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर