प्रखंड स्तर पर कांग्रेस करेगा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन
हमारे प्रतिनिधि, बांका : नव गठित जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक शुक्रवार को स्थानीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी से मिले निर्देश के आलोक में 14 अगस्त तक सभी प्रखंड में बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसके माध्यम से संगठन को हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए इसी सप्ताह प्रखंड वार सम्मेलन की तिथि तय कर ली जाएगी। मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जिला में संगठन मजबूत करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत करनी होगी। मौके पर नव चयनित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। साथ ही संगठन का एक बैंक अकाउंट खुलवाने का निर्णय हुआ। बैठक में जिलाध्यक्ष को यह जिम्मेवारी दी गई कि वे सप्ताह दिन के अंदर सम्मेलन आदि के लिए सभी प्रखंड प्रभारी व सह प्रभारी के नाम का फैसला कर लें। बैठक में उपाध्यक्ष कमलाकांत झा, निरंजन सिंह, सुरेश यादव, निसार अंसारी, विनोदानंद सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, नरेश झा, मु.रफीक आलम, मंजूर आलम, दीपक मिश्रा, सरगुण दास, प्रवक्ता अजय कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह, महेश्वरी यादव, सुबोध मिश्र, प्रमोद सिंह वेल्डन, विनय कापरी, भानू प्रताप सिंह, रामाशंकर रवि, परवेज अख्तर, गिरिश पासवान, सनोती सोरेन, अब्दुल जब्बार अंसारी सहित कार्यकर्ता उपस्थिति थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर